लाइव न्यूज़ :

अगरतला के होटल में प्रशांत किशोर की आई-पैक टीम से स्थानीय पुलिस ने की पूछताछ

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:27 IST

Open in App

अगरतला, 26 जुलाई पिछले हफ्ते से अगरतला के एक होटल में डेरा डाले हुए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी (आई-पैक) की एक टीम ने स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की है। आई-पैक की यह टीम राज्य की राजनीतिक स्थिति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिये संभावित समर्थन आधार का आकलन कर रही है।

टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने इसे "लोकतंत्र पर हमला" करार दिया है और कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके होटल में बंद कर दिया था।

हालांकि, पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने दावा किया कि नियमित जांच के तहत अगरतला शहर स्थित होटल में 22 सदस्यीय आई-पैक टीम के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

दास ने संवाददाताओं से कहा, “लगभग 22 बाहरी लोग विभिन्न स्थानों पर घूम रहे थे। चूंकि कोविड प्रतिबंध लागू है, इसलिए हम उनके शहर में आने और ठहरने के कारणों की पुष्टि करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। उन सभी की सोमवार को कोविड की जांच की गई, रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।”

तृणमूल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष लाल सिंह ने हालांकि इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

सिंह ने कहा, “यह लोकतंत्र पर हमला है। त्रिपुरा का निवासी होने के कारण मैं स्तब्ध हूं। यह त्रिपुरा की संस्कृति नहीं है। त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन के कारण टीएमसी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन से भाजपा घबरा गई है।"

आई-पैक की टीम रविवार रात से एक होटल में नजरबंद है। हालांकि, पुलिस इसे नियमित जांच का हिस्सा बता रही है।

उन्होंने कहा कि 23 सदस्यों वाली आई-पैक टीम एक सप्ताह पहले राज्य में पहुंची थी और 'ग्राउंड जीरो' पर सर्वेक्षण करने के लिए कई स्थानों का दौरा भी किया।

उन्होंने न केवल तृणमूल कांग्रेस के साथ बल्कि अन्य दलों के साथ भी चर्चा की और टीम 2023 में अगले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक स्थिति और टीएमसी की संभावना का आकलन कर रही है।

हालांकि, जिला पुलिस प्रमुख ने सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है कि आई-पैक टीम को हिरासत में लिया गया है और कहा कि यह एक 'नियमित प्रक्रिया' है।

संपर्क करने पर, पूर्वी अगरतला थाना के प्रभारी सरोज भट्टाचार्य ने कहा, “उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। अब हम उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। वे सभी होटल में हैं।"

इस बीच, सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और पेशेवर राजनीतिक प्रचार रणनीतिकार आई-पैक प्रमुख प्रशांत किशोर को दी गई है।

संपर्क करने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया