लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर का महागठबंधन सरकार पर हमला, बोले- "राजद की सीट तो भाजपा से भी ज्यादा है, फिर एक ही उप मुख्यमंत्री क्यों?"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2022 19:06 IST

प्रशांत किशोर ने महागठबंधन सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे तब भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री थे, जबकि विधायक 75 थे। राजद के पास 77 विधायक हैं, फिर भी महागठबंधन की सरकार में उसके पास दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं है। आखिर क्या वजह है?

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर का महागंठधन पर तीखा हमला, एक उपमुख्यमंत्री को लेकर खड़ा किया सवालपीके ने कहा कि जब नीतीश कुमार एनडीए के साथ थे, तब तो भाजपा के दो-दो उपमुख्यमंत्री थे अब जब नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं तो राजद को क्यों एक उपमुख्यमंत्री का पद दिया है

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने राजद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा से अधिक विधायक होने के बावजूद इस सरकार में एक ही उप-मुख्यमंत्री क्यों है? उन्होंने राजद पर अल्पसंख्यकों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको इन लोगों ने बंधुआ मजदुर बना लिया है। आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किए बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं। सब कुछ गवांकर भी आप उनको वोट कर रहे हैं, आपको क्या मिला?

पीके ने कहा कि महागठबंधन अभी बना है। जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे तब भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री थे, विधायक 75 थे। राजद के पास आज की तारीख में 77 विधायक हैं, फिर भी उनके पास दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं है। आखिर क्यों? राजद तो "एम और वाइ" के दो पैरों पर खड़ा है। अगर दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा तो लोग कहेंगे कि भईया, ’एम’ को बनाओ।

उन्होंने कहा कि राजद को भी पता है, आप जाइएगा कहां, भाजपा से लड़ाई है। आपको रोकर भी उन्हें ही वोट देना ही पड़ेगा। 10 साल से मैं भाजपा से लड़ रहा हूं और ये लोग मुझे भाजपा की ’बी’ टीम बता रहे हैं। उन्होंने एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की पदयात्रा से नेता घबरा रहे हैं। पुलिस वाले रिपोर्ट भेज रहे होंगे कि 200-300 आदमी के साथ चल रहे हैं। अभी जो देख रहे हैं, उनको लग रहा है कि पार्टी बनी नहीं है, गांधी मैदान में रैली हुई नहीं, वोट मांग नहीं रहे हैं, तो घबराहट किस बात का?"

प्रशांत किशोर ने कहा कि आप मोटरसाइकिल चला रहे हैं, यह हमारे लड़के बनाते हैं हरियाणा और महाराष्ट्र में। हम लोग घर बनवाते हैं तो सीमेंट और छड़ लगता है, बनता मध्य प्रदेश में है। आप लोग गाड़ी चलाते हैं, गाड़ी कहां बनती है गुजरात और तमिलनाडु में। आप लोग घरों में टीवी देखते हैं, रेडियो सुनते हैं। ये सब मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बनता है। हमारे यहां अब सिर्फ जवान लड़कों को मजदूर बनाया जाता है।

बिहार की दुर्दशा पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि देशभर में जिसको भी मजदूरों की जरूरत होती है, बस भेजकर बिहार से मजदूर ले जाते हैं। इन लोगों ने बिहार को लोगों को लेबर का सप्लायर बना दिया है। ज्ञान की भूमि रही है बिहार, देवताओं को भी बिहार आकर ज्ञान मिला है। अव्यवस्था ने हमको आपको लो ग्रेड लेबर का सप्लायर बना दिया है। स्थिति बदलनी चाहिए, आपके लड़के जिंदगी भर मजदूर न रहे, इसलिए पदयात्रा करने निकले हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारBihar BJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- बिहार में किसी तरह का तनाव या विभाजन का माहौल नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील