लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2022 18:49 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश ने शराब की दुकानें तो बंद करा दी, लेकिन अब अमेजन और फ्लिपकार्ट की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी करा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने नीतीश कुमार अमेजन-फ्लिपकार्ट की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी करा रहे हैंकहा, बिहार में अब सौ रुपये की शराब 400 रुपये में घर-घर पहुंचाई जा रही हैबोले- नीतीश कुमार की शराबबंदी के कारण बिहार में शराब माफिया सक्रिय हैं

पटना:बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार की शराब नीति पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार एक इंजीनियर हैं और सोच समझकर शराबबंदी को लागू किया है। नीतीश ने शराब की दुकानें तो बंद करा दी, लेकिन अब अमेजन और फ्लिपकार्ट की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी करा रहे हैं।

पीके ने कहा कि दुनियाभर में आज एक नई व्यवस्था लागू हो गई है। घर बैठे बैठे मोबाइल का एक बटन दबाइए और कोई भी चीज आपके सामने हाजिर हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर हैं। ऐसे में अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून को तो लागू करा दिया, लेकिन फ्लिपकार्ट और अमेजन की तर्ज पर शराब की होम डिलीवरी शुरू करा दी। अब सौ रुपये की शराब 400 रुपये में घर-घर पहुंच जा रही है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी और शराब की होम डिलीवरी के कारण हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अगर राजस्व के यह 20 हजार करोड़ सरकारी खजाने में आते तो बिहार के स्कूल और अस्पतालों की आज यह दशा नहीं होती। नीतीश कुमार की शराबबंदी के कारण बिहार में शराब माफिया सक्रिय हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया