लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने कहा, प्रियंका गांधी का अभी कोई असर नहीं होगा, भविष्य में बन सकती हैं बड़ा नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2019 18:32 IST

पटना में आज प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं. प्रियंका गांधी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि वह अभी कोई प्रभाव नहीं डालेंगी.

Open in App

बिहार में सत्तारूढ दल जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने आज कहा कि एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हैं और वहीं रहेंगे. साथ हीम उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के बडे नेताओं में से एक हैं. वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि एनडीए सहयोगी होने के नाते उनसे मुलाकात की.

पटना में आज प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बातें रखीं. प्रियंका गांधी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि वह अभी कोई प्रभाव नहीं डालेंगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह पार्टी का बड़ा चेहरा बन सकती हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन को एक साथ जोड़ना बड़ा काम है.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर प्रशांत किशोर ने कहा कि शिवसेना एनडीए के साथ है और हम जदयू में हैं. साथ ही कहा कि वह शिवसेना के लिए कोई सियासी रणनीति नहीं बना रहे हैं. एनडीए के नाते हम उनके मदद करने को तैयार हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने उत्तर भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया है.

बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कागजी रूप में भले ही चार-पांच दल और नेता एक साथ हैं. लेकिन, इनके बीच सीट शेयरिंग एक चुनौती है. वहीं, उन्होंने कहा कि एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बारे में फैसला जल्द हो जायेगा.

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा को जिम्मेदारी दिये जाने और सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से आने पर लोकसभा चुनाव में इंपैक्ट कितना पडेगा? यह पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता तय करेगी. 

वहीं, अपराध पर उन्होंने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बिल्कुल शून्य हो जाए, यह संभव नहीं है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल से भी कम आपराधिक घटनाएं हुई हैं.

 वहीं, जदयू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि दो-तीन माह में कोई बडी उपलब्धि हासिल नहीं हो सकती. लंबी पारी खेलने पर लाभ होगा. बता दें कि पिछले साल अक्टूबर माह में प्रशांत किशोर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. 

टॅग्स :प्रियंका गांधीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया