लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार ने जदयू से कर दिया है निष्कासित

By भाषा | Updated: January 29, 2020 19:56 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह किशोर भी संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की आलोचना करते रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की सुप्रीमो बनर्जी के साथ किशोर के बहुत अच्छे संबंध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रणनीतिकार के तौर पर प्रशांत किशोर ने पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम किया है।अब वह तृणमूल कांग्रेस से जुड़ेंगे या नहीं, इस बारे में वह (किशोर) और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व फैसला करेंगे।’

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारे में इस तरह की चर्चा जोरों पर है कि प्रशांत किशोर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। प्रशांत किशोर को जद(यू) ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

संपर्क किए जाने पर तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस तरह के किसी घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की लेकिन निकट भविष्य में इस तरह की संभावनाओं को खारिज भी नहीं किया। तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे किशोर से पीटीआई ने संपर्क करने की कई बार कोशिशें की लेकिन जवाब नहीं मिला।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह किशोर भी संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की आलोचना करते रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की सुप्रीमो बनर्जी के साथ किशोर के बहुत अच्छे संबंध हैं।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘चुनावी रणनीतिकार के तौर पर प्रशांत किशोर ने पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम किया है। अब वह तृणमूल कांग्रेस से जुड़ेंगे या नहीं, इस बारे में वह (किशोर) और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व फैसला करेंगे।’

नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि अगर किशोर पार्टी से जुड़ना चाहें तो उनका खुले दिल से स्वागत होगा क्योंकि उनके जैसा रणनीतिकार 2021 के विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी से जुड़े, यह उपलब्धि होगी। 

टॅग्स :बिहारपश्चिम बंगालममता बनर्जीप्रशांत किशोरकोलकाताटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां