लाइव न्यूज़ :

शाह के बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतने के दावे पर ट्विटर पर भिड़े प्रशांत किशोर, भाजपा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:33 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्विटर पर दावा किया कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।

गृह मंत्री अमित शाह के हालिया पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी के कई नेता भगवा दल में शामिल हो गए थे और अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था।

किशोर ने 2014 के चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिये नरेंद्र मोदी के अभियान का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया था और इस बार अगले साल अप्रैल-मई में संभावित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की संभावनाएं बेहतर बनाने के उद्देश्य से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उनकी सेवाएं ली हैं।

किशोर ने कहा कि यदि भाजपा दो अंकों से अधिक सीट प्राप्त कर लेती है तो वह ट्विटर छोड़ देंगे। उनके इस बयान के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर भाजपा नेताओं के साथ जुबानी जंग शुरू हो गई।

उन्होंने ट्वीट किया, “समर्थक मीडिया के एक वर्ग द्वारा बढ़ा-चढ़ा कर बनाए गए माहौल के विपरीत पश्चिम बंगाल में भाजपा को दो अंक का आंकड़ा पार करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।”

किशोर ने कहा, “कृपया यह ट्वीट सुरक्षित कर लीजिये और अगर भाजपा इससे अच्छा प्रदर्शन करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा।”

भाजपा को बंगाल में उस वक्त बल मिला जब शनिवार को प्रदेश की राजनीति में अहम कद रखने वाले शुभेंदु अधिकारी, नौ विधायक और टीएमसी के एक सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

शाह ने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी।

किशोर के ट्वीट के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल के चुनाव के बाद देश एक चुनावी रणनीतिकार खो देगा।

विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, “बंगाल में भाजपा की सुनामी को देखते हुए एक बार नई सरकार बन गई, तो देश एक चुनावी रणनीतिकार को खो देगा।”

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, “बहुत खुश हूं कि ऐसे ‘बयान’ दे सकने वाला एक ‘विशेषज्ञ’ तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहा है। वह किस दुनिया में हैं, टीएमसी उन्हें क्या खिलाती है, 2021 में एक अच्छी चीज होने वाली है, न रहेगा सांप (टीएमसी), न बजेगी (पीके की) बांसुरी।”

पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल मई में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर