अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने प्रशांत किशोर

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:54 IST2021-03-01T16:54:09+5:302021-03-01T16:54:09+5:30

Prashant Kishore became chief advisor to Amarinder Singh | अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने प्रशांत किशोर

अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने प्रशांत किशोर

चंडीगढ़, एक मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपना मुख्य सलाहाकार बनाए जाने की जानकारी दी।

सिंह ने ट्वीट किया '' यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर मुख्य सलाहाकार के तौर पर मेरे साथ जुड़ गए हैं। पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए एक साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं। ''

किशोर ने वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के दौरान कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।

वर्तमान में किशोर की कंपनी, इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मदद कर रही है।

किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के लिए अभियान की कमान संभाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prashant Kishore became chief advisor to Amarinder Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे