लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नियुक्त

By भाषा | Updated: March 2, 2021 00:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को उनका प्रधान सलाहाकार नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति काफी महत्व रखती है क्योंकि अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। किशोर की कंपनी, इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सहायता कर रही है।

किशोर ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान को भी संभाला था जब पार्टी 117 सदस्यीय सदन में 77 सीटें जीतकर सत्ता में पहुंची थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि कैबिनेट ने नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और किशोर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि उन्हें मानदेय के रूप में एक रुपये की टोकन राशि का भुगतान किया जाएगा।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर प्रधान सलाहाकार के तौर पर मेरे साथ जुड़ गए हैं। पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आदेश की एक प्रति संलग्न करते हुए ट्वीट किया कि किशोर को भी पूरी तरह से सुसज्जित सरकारी निवास और शिविर कार्यालय दिया जाएगा, जो कैबिनेट मंत्री के रूप में अनुमेय है।

किशोर को एक निजी सचिव और एक निजी सहायक सहित कर्मचारी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, किशोर एक कैबिनेट मंत्री के रूप में मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं और चिकित्सा खर्चों की प्रतिपूर्ति के हकदार होंगे।

किशोर की नियुक्ति के नियम और शर्तों के अनुसार उनकी नियुक्ति पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल तक होगी।

इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अकाली दल ने मुख्यमंत्री पर एक ‘‘जुमलाबाज़’’ की नियुक्ति कर पंजाबियों के घावों पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया।

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर लोगों को धोखा देने के प्रयासों के तहत नये झूठ गढ़ने का सहारा ले रही है।’’

किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के अभियान की कमान संभाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे