लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने भी ‘दीदी’ का साथ छोड़ दिया: भाजपा

By भाषा | Updated: March 2, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा प्रधान सलाहकार नियुक्त किए जाने पर भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर तंज कसा और कहा कि अब तो उन्होंने (किशोर ने) भी ‘‘दीदी’’ का साथ छोड़ दिया है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘प्रशांत ने भी दीदी का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले कि चुनाव के नतीजे घोषित हो, दीदी के सबसे बड़े सलाहकार घर छोड़कर दूसरे के घर जा रहे हैं।’’

ज्ञात हो कि प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल के वर्षों में वह कई विधानसभा चुनावों में भाजपा-विरोधी दलों के लिए काम कर चुके हैं।

पात्रा ने कहा कि प्रशांत किशोर का अमरिंदर सिंह के साथ जाना अपने आप में बहुत कुछ कहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) और जे पी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष) हर बार कहते हैं कि बंगाल में भाजपा की सीटें 200 के पार होंगी। आज हर कोई इस बात को स्वीकार करता है और जो तथाकथित राजनीतिक सलाहकार है वह भी इस बात से अच्छी तरह से अवगत हैं।’’

अमरिंदर सिंह ने सोमवार को खुद यह घोषणा की थी कि प्रशांत किशोर को उनका प्रधान सलाहाकार नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति काफी महत्व रखती है क्योंकि अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। किशोर की कंपनी, इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सहायता कर रही है।

किशोर ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान को भी संभाला था जब पार्टी 117 सदस्यीय सदन में 77 सीटें जीतकर सत्ता में पहुंची थी।

किशोर ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के अभियान की कमान संभाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?