लाइव न्यूज़ :

सीट शेयरिंग विवाद: प्रशांत किशोर का सुशील मोदी पर तंज, हार के बावजूद डिप्टी CM से ज्ञान सुनना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 10:41 IST

बिहार विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब 11 महीने का वक्त है लेकिन प्रशांत किशोर सीट शेयरिंग का मुद्दा उठा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर की मुखरता पर नीतीश के करीबी सहयोगी ने जताई असहमतिजेडीयू को 2020 के विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर लड़ना चाहिए : प्रशांत किशोर

जेडीयू नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में हैं। किशोर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर बीजेपी के खिलाफ लगातार आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। अब किशोर का कहना है कि बिहार में एनडीए की वरिष्ठ साझीदार होने के नाते उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुकाबले अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। उनके इस बयान के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उनकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। मोदी ने उन्हें डाटा जुटाने वाला और नारे गढ़ने वाली संज्ञा से दे डाली। इसके बाद मंगलवार (31 दिसंबर) को प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जेडीयू की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय किया है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं। 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश डिप्टी सीएम बनने वाले सुशील कुमार मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया था, ‘‘2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है। सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा। कोई समस्या नहीं है।’’ उन्होंने किशोर पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा, ‘‘...लेकिन जो लोग किसी विचारधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए, वे गठबंधन धर्म के विरुद्ध बयानबाजी कर विरोधी (विपक्षी) गठबंधन को फायदा पहुंचाने में लगे हैं।’’ 

प्रशांत किशोर की मुखरता पर नीतीश के करीबी सहयोगी ने जताई असहमति

भाजपा के साथ अपने संबंधों को लेकर जेडीयू के अंदर सोमवार को तीखे मतभेद उभरकर सामने आ गए। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत पार्टी के एक शीर्ष नेता ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारा फार्मूला पर प्रशांत किशोर के ‘असमय’ बयान को लेकर असहमति जताई। सत्तारूढ़ जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं राज्य सभा में पार्टी के नेता आरसीपी सिंह ने पार्टी उपाध्यक्ष किशोर की मुखरता से उस वक्त असहमति जताई, जब गया में पत्रकारों ने उनसे टिप्पणी करने को कहा। सिंह गया में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोगों की हर समय बयान देने की आदत होती है। मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन यह असमय है। उन्हें समय से पहले ऐसे विषय उठाने से बचना चाहिए।’’

टॅग्स :प्रशांत किशोरसुशील कुमार मोदीबिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया