लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने 'बात बिहार की' कार्यक्रम का किया ऐलान, 20 मार्च तक 10 लाख लड़के जोड़ने का लक्ष्य 

By धीरज पाल | Updated: February 18, 2020 12:23 IST

प्रशांत किशोर ने बिहार में नए सियासी शुरुआत के लिए मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान किशोर ने 'बात बिहार की' कार्यक्रम की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार से मतभेद पर प्रशांत किशोर ने कहा कि  नीतीश के साथ मेरा राजनीतिक संबंध नहीं रहा। मुझे पार्टी से निकलने का उनका फैसला है।

रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार (18 फरवरी) को बिहार में घोषणा करते हुए 'बात बिहार की' कार्यक्रम का किया ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के तहत 20 मार्च तक 10 लाख लड़के जोड़ने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 20 फरवरी से की जाएगी। 

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं 20 फरवरी से 'बात बिहार की' नामक कार्यक्रम शुरू कर रहा हूं जो बिहार को देश में 10 सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक बनाने की दिशा में काम करेगा। किशोर ने कहा किल2005 में बिहार की जो स्थिति थी, आज भी दूसरे राज्यों के मुकाबले बिहार की स्थिति वही है। नीतीश जी ने शिक्षा में काम किया- साइकिल बांटी, पोशाक बांटी और बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया लेकिन आप 15 साल में एक अच्छी शिक्षा नहीं दे पाएं।

रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार ने अपने बेटे जैसा ही रखा है। कई मायनों में मैं उनको पिता तुल्य ही मानता हूं। उनके सारे फैसले को मैं मान्यता हूं। उनका अधिकार है। गांधी और गोडसे दोनों एक साथ नहीं चल सकते हैं।

नीतीश कुमार से मतभेद पर प्रशांत किशोर ने कहा कि  नीतीश के साथ मेरा राजनीतिक संबंध नहीं रहा। मुझे पार्टी से निकलने का उनका फैसला है। उन्होंने नीतीश से अलग होने की वजह बताते हुए कहा कि गाँधी और गोडसे एक साथ नहीं चल सकते हैं। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम वो नेता चाहते हैं जो सशक्त हो, जो बिहार के लिए अपनी बात कहने में किसी का पिछल्लगू ना बने। उन्होंने कहा कि पहले और अब के नीतीश में बड़ा अंतर है। बिहार की जनता ही तय करेगी बिहार का नेता कौन होगा, भाजपा नहीं। बिहार के विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन बिना काम का निकला। सिर्फ सीटों की राजनीति ही कर रही है भाजपा।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी