लाइव न्यूज़ :

देश के इतिहास में पहली बार वोट खरीद कर सीएम बने नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर ने कहा- 01 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये जमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 13:37 IST

प्रशांत किशोर ने घोषणा की कि 15 जनवरी के बाद जन सुराज कार्यकर्ता राज्य के सभी 1.18 लाख वार्डों में जाकर लोगों को बताएंगे कि उनके वोट किस तरह खरीदे गए।

Open in App
ठळक मुद्देआकस्मिकता निधि से राशि ली गई और विश्व बैंक के अनुदानों का भी इस्तेमाल किया गया।चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महिलाओं को दो लाख रुपये देने का वादा किया था। किशोर ने कहा, “हम बिहार की महिलाओं को यह रकम दिलवा कर रहेंगे।’’

बेतियाः जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दावा किया कि “देश के इतिहास में पहली बार” राज्य में वोट खरीदे गए और एक करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये जमा कराए गए। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक दिन की भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में किशोर ने कहा, “अगर मैं गलत कह रहा हूं तो बिहार सरकार मुझे जेल भेज दे। राज्य सरकार के पास निधि नहीं थे, इसलिए राज्य के आकस्मिकता निधि से राशि ली गई और विश्व बैंक के अनुदानों का भी इस्तेमाल किया गया।”

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महिलाओं को दो लाख रुपये देने का वादा किया था। किशोर ने कहा, “हम बिहार की महिलाओं को यह रकम दिलवा कर रहेंगे।’’ किशोर ने घोषणा की कि 15 जनवरी के बाद जन सुराज कार्यकर्ता राज्य के सभी 1.18 लाख वार्डों में जाकर लोगों को बताएंगे कि उनके वोट किस तरह खरीदे गए।

उन्होंने कहा कि उसी दिन से ‘बिहार नव निर्माण संकल्प’ अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें वह स्वयं अगले 15 से 18 महीनों में राज्य के हर घर तक पहुंचेंगे। किशोर ने कहा कि अगले पांच वर्षों तक वह अपनी आय का 90 प्रतिशत पार्टी को दान देंगे। उन्होंने कहा, “पिछले 20 वर्षों में जो भी चल-अचल संपत्ति अर्जित की है, दिल्ली में स्थित एक घर को छोड़कर, सब कुछ जन सुराज पार्टी को दान करूंगा।”

उन्होंने राज्य की जनता और जन सुराज से जुड़े लोगों से पार्टी को 1,000 रुपये चंदा देने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिलूंगा जो पार्टी को 1,000 रुपये का चंदा नहीं देगा।” नीतीश कुमार कैबिनेट पर हमला बोलते हुए किशोर ने कहा, “यह बिहार की जनता के मुंह पर तमाचा है… घाव पर नमक छिड़कने जैसा है।

कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए मंत्री बनाया गया क्योंकि उनके पिता राजनीति में हैं। भ्रष्ट और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को भी शामिल किया गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार की चिंता नहीं करते क्योंकि चुनाव में वोट खरीद लिए गए और अब उन्हें जनता की परवाह नहीं है।

किशोर ने कहा कि उनकी राजनीति महात्मा गांधी की धैर्य और दृढ़ता की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने कहा, “हम सरकार बदलकर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमारा मनोबल तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।”

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जन सुराजनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीप्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया