लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के पद से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच अगस्त चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया।

किशोर ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब पंजाब विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय रह गया है। किशोर ने 2017 चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने सिंह के लिए समर्थन जुटाने के लिए ‘‘पंजाब दा कैप्टन’’ जैसे अभियान चलाए थे।

किशोर ने मुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘ अस्थायी रूप से सार्वजनिक जीवन में खुद को अलग करने के मेरे निर्णय को देखते हुए, मैं आपके मुख्य सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हूं। मैंने अभी तक अपने भिवष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त करें। मैं, मुझे सेवाएं देने का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद भी करना चाहता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने मार्च में किशोर को अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया था और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया था। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया था कि किशोर एक रुपये का सांकेतिक मानदेय लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे