लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, रावत बोले- पंजाब कांग्रेस पर नहीं हुई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की, हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान पंजाब कांग्रेस के मुद्दे पर बातचीत नहीं हुई।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह चल रही है। प्रशांत किशोर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ महीने पहले अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया था।

कुछ दिनों पहले ही किशोर ने अमरिंदर से मुलाकात की थी।

करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात के बारे में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

इस मुलाकात की अहमियत इस मायने में भी है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयास में हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने कुछ सप्ताह पहले किशोर से मुलाकात की थी।

उधर, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने राहुल गांधी से किशोर की मुलाकात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘‘किशोर पंजाब के मुद्दे पर बातचीत करने नहीं आए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं। सभी तरह के लोग उनसे मिलते हैं और बातचीत करते हैं। इस मुलाकात का मतलब यह नहीं है कि प्रशांत किशोर पंजाब के मामलों पर बातचीत करने के लिए आए थे।’’

रावत ने कहा कि पंजाब के मामले पर वह राहुल गांधी से बात करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले तीन-चार दिनों में पंजाब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो