लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच प्रशांत किशोर ने राहुल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

राहुल गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह चल रही है। प्रशांत किशोर को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ महीने पहले अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया था।

कुछ दिनों पहले ही किशोर ने अमरिंदर से मुलाकात की थी।

करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बारे में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि चर्चा मुख्य रूप से पंजाब को लेकर केंद्रित थी और जल्द ही पंजाब कांग्रेस में बदलावों की घोषणा की जाएगी।

इस मुलाकात की अहमियत इस मायने में भी है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयास में हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने कुछ सप्ताह पहले किशोर से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच