लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- गरीबी हटाने के लिए दिया था 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' का नारा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2022 16:44 IST

पीके ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए हमने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया था और वो प्रधानमंत्री बने। गरीबी से मुक्ति के लिए हमने यह नारा लगाया था। लेकिन, रसोई गैस का प्रति सिलेंडर पांच सौ रुपये से बढ़कर 1,300 रुपये का हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा- नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए हमने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा दियाउन्होंने आगे कहा- गरीबी से मुक्ति के लिए हमने यह नारा लगाया थालेकिन, रसोई गैस का प्रति सिलेंडर पांच सौ रुपये से बढ़कर 1,300 रुपये का हो गया

पटना: बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं। पीके के निशाने पर कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहते हैं तो कभी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रहते हैं। इस बीच अब पीके ने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। 

पीके ने कहा कि सभी नेता तो आकाश में उड़ रहे हैं, धरती पर केवल अब जनता ही बच गई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात से 26 एमपी जीते हैं और वो फैक्ट्री के मालिक हैं। जबकि बिहार की जनता ने 39 सांसदों को जिताया और हम उस फैक्ट्री में मजदूर हैं। 

पीके ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए हमने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया था और वो प्रधानमंत्री बने। गरीबी से मुक्ति के लिए हमने यह नारा लगाया था। लेकिन, रसोई गैस का प्रति सिलेंडर पांच सौ रुपये से बढ़कर 1,300 रुपये का हो गया। अगर वे एक और कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो कीमत 2,000 रुपये प्रति सिलेंडर हो जायेगा। 

वहीं, बिहार में एक सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति को देख पीके ने कहा कि सरकार और नीतीश कुमार को भी इन तस्वीरों को देखना जरुरी है, तभी वो समझ पाएंगे की बिहार के असली हालात क्या है? बड़े-बड़े बंगलों और एसी कमरों में बैठ कर उन्हें लग रहा है की बिहार में बहुत विकास हो गया।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव