लाइव न्यूज़ :

अगर फेविकॉल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को ब्रांड एंबेसडर बना लें, वह कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं, प्रशांत किशोर ने सीएम पर किया हमला

By भाषा | Updated: September 10, 2022 15:55 IST

आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर का इशारा नीतीश कुमार के इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की ओर था जिसमें नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्कार करने के लिए 90 डिग्री के कोण पर झुक गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा मकसद सीएम या पीएम (मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री) बनना नहीं है।बिहार के अच्छे लोगों को राजनीति में लाने का है।शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार आदि पर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी करेंगे।

पूर्णियाः राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उन्हें ‘फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए। ‘जन सुराज अभियान’ के तहत पूर्णिया पहुंचे किशोर ने कहा, ‘‘अगर फेविकॉल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें।

किसी की भी सरकार हो लेकिन वह कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं।’’ प्रशांत किशोर के इस बयान पर कि बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव का राष्ट्रीय राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं होगा, नीतीश ने कहा था कि उनके इस बयान से लोग यही समझेंगे कि उनका मन भाजपा के साथ रहने का है।

मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर किशोर ने कहा, ‘‘एक महीने पहले तक 90 डिग्री के कोण पर झुक कर वह प्रणाम कर रहे थे, वह अगर किसी को भाजपा की बी टीम कह रहे हैं तो यह हास्यास्पद है। आप खुद उनके साथ थे और कल फिर से कहां जाएंगे कोई नहीं जानता।’’

आईपैक के संस्थापक का इशारा नीतीश के इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की ओर था जिसमें नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्कार करने के लिए 90 डिग्री के कोण पर झुक गए थे। शीर्ष पद की लालसा में ‘जन सुराज अभियान’ चलाने की अटकलों पर किशोर ने कहा, ‘‘मेरा मकसद सीएम या पीएम (मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री) बनना नहीं है।

सीएम या पीएम बनना होता तो किसी पार्टी से कुछ जोड़-तोड़ या समझौता करके भी बन सकता था। मेरा मकसद बिहार के अच्छे लोगों को राजनीति में लाने का है। मैं सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष करने का प्रयास कर रहा हूं।’’ किशोर ने कहा कि उनकी पदयात्रा के एक महीने के भीतर सामूहिक रूप से यह तय होगा कि आगे राजनीतिक दल बनाना है या नहीं बनाना है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर ही आगे का रास्ता तय करेंगे और यह प्रकिया पूरे तौर पर लोकतांत्रिक एवं सामूहिक होगी। उन्होंने जोर देकर कहा अगर कोई दल बनता है तो वे उसके नेता या अध्यक्ष नहीं होंगे, पार्टी उन सभी की होगी जो इस सोच से जुड़कर इसके निर्माण में संस्थापक बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने जीवनकाल में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में देखना चाहता हूं। मैंने देश के कई राज्यों में काम किया है और बिहार उनके मुकाबले बहुत पीछे है। किशोर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि 2034 तक बिहार विकास के सभी मापदंडों पर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।’’

उन्होंने कहा कि अपनी पदयात्रा के बाद बिहार के समग्र विकास के लिए 10 सबसे महत्वपूर्ण विषय जैसे शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार आदि पर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी करेंगे और उसमें सिर्फ समस्या नहीं गिनाएंगे बल्कि उसका ठोस समाधान भी बताएंगे। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं