लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: रणनीतिकार प्रशांत किशोर TMC के लिए करेंगे काम, सीएम ममता बनर्जी से की मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2019 17:18 IST

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक महीने के बाद आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम करना शुरू कर देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी के लिए काम किया।प्रशांत किशोर एक महीने बाद टीएमसी के लिए शुरू करेंगे काम

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करेंगे। इस सिलसिले में प्रशांत किशोर आज (6 जून) सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। एएनआई न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर एक महीने के बाद आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम करना शुरू कर देंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में मोदी-शाह की जोड़ी ने ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देते हुए 18 सीटें हासिल की थी, वहीं टीएमसी को 23 सीटें मिली। 

इससे पहले प्रशांत किशोर ने आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी के लिए काम किया। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) का सूपड़ा साफ कर दिया। 

बता दें कि रणनीतिकार प्रशांत किशोर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए काम किया था। साल 2014 में बीजेपी को प्रचंड बहुतम मिला। साल 2015 में किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन के लिए काम किया था। जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं