लाइव न्यूज़ :

प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिका पर एक अलग याचिका का निबटारा होने के बाद सुनवाई होगी: न्यायालय

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक्टिविस्ट अधिवक्ता प्रशांत भूषण का वह आवेदन स्वीकार कर लिया जिसमे उन्होंने अवमानना के अपराध में दोषी ठहराये जाने और इसके लिये दी गयी सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिकाओं पर उनकी इसी से संबंधित एक अन्य याचिका पर फैसले के बाद सुनवाई करने का अनुरोध किया गया था। भूषण ने अलग से दायर याचिका में इस तरह के मामलों में अपील के अधिकार का मुद्दा उठाया है।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ के समक्ष चैंबर में प्रशांत भूषण की पुनर्विचार याचिकायें आज सूचीबद्ध थीं।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘इस आवेदन में लिखित कारणों और न्याय के हित में यह अनुरोध स्वीकार किया जाता है। भूषण द्वारा अलग से दायर याचिका का निस्तारण होने के बाद ये पुनर्विचार याचिकायें सूचीबद्ध होंगी।’’

भूषण ने मंगलवार को न्यायालय में एक आवेदन दायर कर अनुरोध किया था कि अवमानना का दोषी ठहराने और सजा के आदेशों पर पुनर्विचार के लिये दायर उनकी दो याचिकाओं को उनके द्वारा अलग से दायर याचिका पर फैसला होने के बाद सूचीबद्ध की जायें।

शीर्ष अदालत ने 14 अगस्त को प्रशांत भूषण को न्यायपालिका के प्रति उनके 27 जून और 22 जुलाई के दो अपमानजनक ट्वीट को लेकर न्यायालय की अवमानना का दोषी ठहराया था। न्यायालय ने कहा था कि इन ट्वीट के लिये यह नहीं कहा जा सकता कि ये जनहित में न्यायपालिका के कामकाज की निष्पक्ष आलोचना थी।

शीर्ष अदालत ने बाद में 31 अगस्त को प्रशांत भूषण को एक रुपए का सांकेतिक जुर्माना देने या तीन महीने की साधारण कैद और तीन साल के लिये किसी भी मामले में पेश होने से प्रतिबंधित करने की सजा सुनाई थी।

भूषण ने 14 सितंबर को जुर्माने की रकम न्यायालय की रजिस्ट्री में जमा करा दी और एक अलग से याचिका दायर करके ऐसे मामले में अपील करने के अधिकार का मुद्दा उठाया था।

अधिवक्ता कामिनी जायसवाल के माध्यम से मंगलवार को दायर आवेदन में भूषण ने कहा है कि 12 सितंबर को अलग से दायर उनकी याचिका का इन पुनर्विचार याचिकाओं से सीधा संबंध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे