लाइव न्यूज़ :

लोक अदालतों की सक्रियता के साथ ही सार्वजनिक जीवन में न्यायाधीशों की मौजूदगी भी बढ़ गई थी?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 18, 2020 17:27 IST

मामले की सुनवाई के दौरान प्रशांत भूषण का कहना था कि- ट्वीट भले ही अप्रिय लगे, लेकिन अवमानना नहीं है. वे ट्वीट न्यायाधीशों के खिलाफ उनके व्यक्तिगत स्तर पर आचरण को लेकर थे और वे न्याय प्रशासन में बाधा उत्पन्न नहीं करते.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे और सुप्रीम कोर्ट के 4 पूर्व जजों को लेकर ये टिप्पणियां की थी, जिस पर कोर्ट ने स्वतःसंज्ञान लेते हुए इसे न्यायालय की अवमानना माना था.वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के समर्थन में अब सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई रिटायर्ड जस्टिस और रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट आ गए हैं.इससे संबंधित चिट्ठी पर तीन हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से 13 सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश हैं.

जयपुरः सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण को न्यायपालिका को लेकर किए गए दो ट्वीट के मामले में अवमानना का दोषी करार दिया है और 20 अगस्त 2020 को इस मामले में सुनवाई के बाद सजा तय होगी.

उल्लेखनीय है कि प्रशांत भूषण ने प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे और सुप्रीम कोर्ट के 4 पूर्व जजों को लेकर ये टिप्पणियां की थी, जिस पर कोर्ट ने स्वतःसंज्ञान लेते हुए इसे न्यायालय की अवमानना माना था. हालांकि, इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रशांत भूषण का कहना था कि- ट्वीट भले ही अप्रिय लगे, लेकिन अवमानना नहीं है. वे ट्वीट न्यायाधीशों के खिलाफ उनके व्यक्तिगत स्तर पर आचरण को लेकर थे और वे न्याय प्रशासन में बाधा उत्पन्न नहीं करते.

खबरें हैं कि अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट से दोषी करार दिए गए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के समर्थन में अब सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई रिटायर्ड जस्टिस और रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट आ गए हैं. यही नहीं, कई शिक्षाविद और वकीलों ने भी प्रशांत भूषण का समर्थन किया है और इससे संबंधित चिट्ठी पर तीन हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से 13 सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश हैं.

इसमें प्रशांत भूषण के खिलाफ 14 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज करने की अपील की गई है. इसमें लिखा गया है कि एक स्वतंत्र न्यायपालिका में जज और वकील, दोनों शामिल हैं, जो संवैधानिक लोकतंत्र में कानून के शासन का आधार है. दोनों के बीच संतुलन का अभाव या झुकाव, संस्था और राष्ट्र, दोनों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

आम आदमी को सस्ता और सुविधाजनक न्याय दिलाने में लोक अदालतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन लोक अदालतों की बढ़ती सक्रियता के साथ ही सार्वजनिक जीवन में भी न्यायाधीशों की सक्रिय मौजूदगी बढ़ गई थी. इससे पहले आमतौर पर न्यायाधीश विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में ही नहीं, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी आदर्श दूरी बना कर रखते थे.  

यह समझा जा सकता है कि सार्वजनिक जीवन में बढ़ती सक्रियता के कारण आदर्श व्यवहार बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है, लिहाजा ऐसे किसी भी आचरण की ओर ध्यान आकर्षित किया जाए तो उसमें सुधार के प्रयास होने चाहिए. यह मामला इसलिए गंभीर है कि यह कानून के दो जानकार पक्षों के बीच है, अतः ऐसे मामलों की सुनवाई रिटायर्ड जजों की बैंच को करनी चाहिए.

यही नहीं, आजकल टीवी डिबेट के दौरान भी अदालतों के फैसलों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष टिप्पणियां की जा रही हैं, जिन पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए. खासकर, बहस में भाग लेने वालों को भी विभिन्न फैसलों को लेकर टिप्पणियों के लिए उकसाने वाले सवाल पूछे जा रहे हैं, इस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.

न्यायिक अधिकार और अवमानना में बड़ा फर्क है, कानून में फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए या नहीं, इस पर विचार व्यक्त करना न्यायिक अधिकार है, लेकिन न्यायाधीश के द्वारा किसी को दी गई फांसी की सजा के विरोध में टिप्पणी करना अवमानना है!

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टप्रशांत भूषणदिल्लीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी