लाइव न्यूज़ :

प्रसेनजीत चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने की अफवाह का किया खंडन, यश दासगुप्ता भगवा खेमे से जुड़े

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:31 IST

Open in App

कोलकाता, 17 फरवरी बांग्ला सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया वहीं अभिनेता यश दासगुप्ता तथा कई और कलाकार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले बुधवार को भगवा खेमे से जुड़ गए।

चटर्जी ने कहा कि वह अपने अभिनय के करियर पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

चटर्जी और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्निबान गांगुली की मुलाकात के बाद पिछले कुछ दिनों से अभिनेता के भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लग रही थी। गांगुली, चटर्जी से मिलने उनके आवास पर गए थे।

चटर्जी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक बंगाली होने के नाते अपने अतिथि का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। मैं पहले भी कई क्षेत्र के लोगों से मिल चुका हूं। मैंने उनके विचारों का सम्मान किया है। लेकिन, साथ ही मैंने अपने विचार भी रखे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉ गांगुली से मुलाकात में कोई राजनीतिक जुड़ाव का या कोई एजेंडा नहीं था। सिनेमा-अभिनय में मेरी रूचि है और मैं उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।’’

बहरहाल दासगुप्ता, कुछ अन्य कलाकारों के साथ दिन में भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने दासगुप्ता का भगवा खेमे में स्वागत किया।

भाजपा के नेताओं ने कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं को मौका दिया है। सब को साथ मिलकर बेहतरी के वास्ते बदलाव के लिए काम करना होगा।

दासगुप्ता को तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अदाकारा नुसरत जहां का करीबी दोस्त माना जाता है।

पापिया अधिकारी, सौमिली घोष बिस्वास और त्रामिला भट्टाचार्य समेत अन्य कलाकार भाजपा में शामिल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण