लाइव न्यूज़ :

प्रसार भारती सरकार से वित्त पोषित रेडियो, टीवी चैनलों को बंद करने का प्रयास कर रही : भाकपा सांसद

By भाषा | Updated: November 30, 2020 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भाकपा सांसद बिनय विश्वम ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रसार भारती सरकार द्वारा वित्त पोषित रेडियो और टीवी चैनलों को बंद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही कहा कि ऑनलाइन माध्यम इनका विकल्प नहीं हो सकते हैं।

अपने पत्र में विश्वम ने कहा कि यह एक ''गलत'' विचार है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समय आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट की उपलब्धता वित्तीय, सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों पर निर्भर करती है और इन बाधाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

केरल से राज्यसभा सदस्य विश्वम ने कहा, '' एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए मैंने यह पत्र लिखा है, जिस पर तत्काल आपके हस्तक्षेप की आवश्यकता है। प्रसार भारती सरकार द्वारा वित्त पोषित सूचना माध्यमों के प्रांतीय एवं राष्टीय स्तर के संस्थानों को बंद करने का प्रयास कर रही है।''

उन्होंने कहा, '' इसी तरह पहले 2017 में की गई कार्रवाई में 769 टीवी चैनलों को बंद किया गया था। अब, रेडियो स्टेशनों को निशाना बनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू