लाइव न्यूज़ :

प्रसार भारती के सीईओ को एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ का उपाध्यक्ष चुना गया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति को बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े प्रसारण संघों में शुमार एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ (एबीयू) का उपाध्यक्ष चुना गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ की स्थापना 1964 में प्रसारण संगठनों के पेशेवर संघ के रूप में हुई थी। 57 देशों और क्षेत्रों में इसके 286 से अधिक सदस्य हैं। संभवत: 30 करोड़ आबादी तक इसकी पहुंच है।

बयान में कहा गया है कि प्रसार भारती ने आज सीईओ शशि शेखर वेम्पति को दुनिया के सबसे बड़े प्रसारण संघों में शुमार एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ का उपाध्यक्ष चुने जाने पर एक और वैश्विक हासिल की है ।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर वेम्पति को उनके चुनाव के लिये बधाई दी और भारत के पक्ष में मतदान करने वाले एबीयू के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वेम्पति को तीन साल के लिये एबीयू का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनका कार्यकाल तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया है।

कोविड-19 के चलते बुधवार को डिजिटल माध्यम से हुई संघ की महासभा के दौरान चुनाव हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू