लाइव न्यूज़ :

प्रसाद ने की ईवीएम की तारीफ, आम भारतीयों को सशक्त बनाने वाला उपकरण बताया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का बचाव करते हुए इसे आम भारतीयों को सशक्त करने के लिये बनाया गया उपकरण करार दिया।

यहां 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर हमारी राय अलग-अलग हो सकती है। लेकिन क्या हम इस बात से इनकार कर सकते हैं कि ईवीएम एक ऐसा उपकरण है जिसने भारत के विभिन्न हिस्सों में लगभग सभी राजनीतिक संरचनाओं को किसी ने किसी रूप में सशक्त बनाया है।”

प्रसाद ने जब यह टिप्पणी की उस वक्त वहां कांग्रेस के जयराम रमेश और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन समेत विपक्षी नेता भी मौजूद थे।

कुछ दलों ने कई मौकों पर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। निर्वाचन आयोग हालांकि यह कहता रहा है कि इन मशीनों के साथ किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की जा सकती।

कानून मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी जहां इस कार्यक्रम में उपस्थित थे वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

मंत्री ने कहा कि बूथ कब्जाना अब बीते दिनों की बात हो गया जिसके लिये उनका राज्य बिहार कुख्यात था।

उन्होंने कहा, “आम भारतीयों को सशक्त बनाने के लिये तैयार किये गए किसी भी उपकरण का स्वागत किया जाना चाहिए। हमनें दिल्ली में सभी लोकसभा सीटें जीतीं, हम दिल्ली में विधानसभा चुनाव हार गए-ईवीएम वही थी। आइए इस बात को स्वीकार करें, आइए इसका सम्मान करें। और एक बार यह हो जाएगा तो देश में ज्यादा समानता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान