लाइव न्यूज़ :

प्रणिता सुभाष और नितिन राजू ने रचाई शादी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 मई दक्षिण भारत की अभिनेत्री प्रणिता सुभाष कारोबारी नितिन राजू के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ यह जानकारी साझा की।

अभिनेत्री कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कोविड-19 महामारी की वजह से सादे समारोह में उन्होंने रविवार को सात फेरे लिये और इस दौरान उनके बेहद करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। दंपति ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘यह बताते हुए अपार खुशी हो रही है कि हमने 30 मई, 2021 को शादी रचा ली।’’

हालांकि दंपति ने शादी के बारे में पहले से जानकारी नहीं देने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि शादी के एक दिन पहले तक वे आश्वस्त नहीं थे कि कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से शादी तय तारीख पर हो पाएगी या नहीं।

वह ‘बावा’, ‘ एनाकु वाइठा अदिमाइगल’ , ‘भीमा थीराडल्ली’ जैसी फिल्मों से मशहूर हैं और वह ‘हंगामा 2’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वहीं वह अजय देवगन के साथ ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी काम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर