लाइव न्यूज़ :

प्रणव मुखर्जी को मिला भारत रत्न, कांग्रेस ने दी बधाई

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:41 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिलने पर कांग्रेस ने उन्हें गुरुवार को बधाई दी।

Open in App

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिलने पर कांग्रेस ने उन्हें गुरुवार को बधाई दी। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया,‘‘हम पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न मिलने पर बधाई देते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सरकारों में केन्द्रीय मंत्री के तौर पर तथा कई भूमिकाओं में कई दशक तक भारत की जनता की सेवा के लिए बिना थके काम किया।’’ मुखर्जी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह देश की जनता के लिए है जिनसे उन्हें काफी कुछ मिला है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘मुझे भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति जी को और हमारे देश की जनता को मेरा आभार। यह सम्मान हमारे देश की जनता के लिए अधिक है।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पूर्व राष्ट्रपति को बधाई दी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?