लाइव न्यूज़ :

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने विधानसभा में जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 20 वोट

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2019 13:34 IST

Open in App

गोवा विधानसभा में प्रमोद सावंत ने बहुमत हासिल कर लिया है। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को देर रात सोमवार को मुख्यमंत्री बनाया गया था। विधानसभा में विश्वास मत के पक्ष में 20 वोट पड़े जबकि 15 विधायकों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट डाला।

प्रमोद सावंत के पक्ष में बीजेपी के 11, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के 3 और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायकों ने वोट डाला। इसके तीन अलावा 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सरकार के पक्ष में वोट डाला। प्रस्ताव के खिलाफ कांग्रेस के 14 और एनसीपी के एक विधायक ने वोट डाला।

पर्रिकर के निधन के बाद तमाम सियासी हलचल के बीच प्रमोद सावंत को सोमवार देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। सावंत के अलावा पर्रिकर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली। सावंत इससे पहले पर्रिकर के मुख्यमंत्री रहते हुए गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे।

20 Mar, 19 01:13 PM

विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बीजेपी के 11, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के 3 और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायकों ने वोट डाला। इसके तीन अलावा 3 निर्दलीय उम्मीदवारों न भी सरकार के पक्ष में वोट डाला।

20 Mar, 19 12:59 PM

गोवा में प्रमोद सावंत ने विश्वास मत जीता, 20 विधायकों ने बीजेपी सरकार के पक्ष में वोट डाला 

20 Mar, 19 12:11 PM

गोवा विधानसभा में फिलहाल क्या है स्थिति- फिलहाल गोवा विधानसभा में बीजेपी के 11, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के 3 और  गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफ) के 3 विधायक हैं। इसके अलावा एनसीपी के 1 और कांग्रेस के 14 विधायक हैं। 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में फिलहाल स्पीकर माइकल लोबो समेत 36 विधायक हैं।

20 Mar, 19 11:52 AM

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मौविन गोडिनहो ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और विकास के उनके विजन की सराहना की।

20 Mar, 19 11:51 AM

प्रमोद सावंत सरकार का फ्लोट टेस्ट थोड़ी देर में। मनोहर पर्रिकर को दी गई श्रद्धांजलि।

20 Mar, 19 11:07 AM

गोवा के नये मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने फ्लोर टेस्ट से पहले कहा- 'हमें 100 प्रतिशत भरोसा है कि हम विश्वास मत हासिल करने में कामयाब होंगे।' 

टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है