लाइव न्यूज़ :

प्रमोद सावंत ने तृणमूल और आम आदमी पार्टी पर गोवा में ‘बैनर प्रदूषण’ फैलाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:50 IST

Open in App

पणजी, 27 दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) एवं तृणमूल कांग्रेस पर अगले साल के प्रारंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ‘बैनर प्रदूषण’ फैलाने का आरोप लगाया।

सावंत ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से ऐसे बैनर को लेकर उन दलों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जो पर्यटन केंद्रित इस प्रदेश में संपत्तियां और सार्वजनिक स्थानों को कुरूप बना रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ गोवा जो इस चुनाव में एक बहुत बड़ा अंतर देख रहा है, वह बैनर प्रदूषण है जिसे अरविंद केजरीवाल एवं ममता के राजनीतिक दलों ने शुरू किया है। सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति पर पर्चे चिपकाना प्रशासन एवं गोवा की सुंदरता के प्रति खुल्लमखुल्ला अवमानना है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि गोवा के लोग आगामी चुनाव में ऐसी ताकतों को खारिज कर देंगे।

आप और तृणमूल दोनों ही दल इस तटीय प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में दाखिल हुए हैं जहां अबतक भाजपा, कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों जैसे जीएफपी एवं एमजीपी का वर्चस्व रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां