लाइव न्यूज़ :

प्रकाश पर्व: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया, रंग बिरंगे बत्तियों से रौशन हुआ पूरा इलाका

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2022 15:50 IST

हर साल की तरह इस बार भी पटना साहिब गुरूद्वारे से लेकर रेलवे स्टेशन सहित पूरे इलाके की छटा देखते ही बन रही है। पूरा इलाके को रंग बिरंगे बत्तियों से रौशन किया गया है।

Open in App

पटना: गुरु गोविंद सिंह महाराज का 356वां का प्रकाश पर्व पटना साहिब गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां सिख समुदाय के लाखों लोग देश-विदेश से मत्था टेकने पहुंचे हैं। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। गुरूद्वारे से लेकर रेलवे स्टेशन सहित पूरे इलाके की छटा देखते ही बन रही है। पूरा इलाके को रंग बिरंगे बत्तियों से रौशन किया गया है। यहां श्रद्धालु आ रहे हैं और माथा टेककर अपनी मन्नत मांग रहे हैं।

पटना साहिब के सुपरिटेंडेंट दलजीत सिंह ने बताया की यह प्रकाश पर्व तीन दिनों तक चलेगा। एक सप्ताह पहले से प्रकाश पर्व को लेकर रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। आज भी सिख संगतों ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा से बड़ी प्रभातफेरी निकाली, जो कई रास्ते होते हुए वापस तख्त साहब पहुंची। इस बड़ी प्रभात फेरी में देश-विदेश से आये सिख श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं कई ने करतब दिखाकर लोगों को निहाल कर दिया। हर जगह वाहेगुरु की गूंज से पूरा वातावरण गुरुमय हो गया। 

उल्लेखनीय है कि गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के 10वें गुरु थे। गुरु गोविंद सिंह का जन्म नौवें सिख गुरु के घर पटना के साहिब में पौष शुक्ल सप्तमी संवत् 1723 यानि की 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। उनके बचपन का नाम गोविन्द राय था। 1670 में गुरु गोबिंद सिंह का परिवार पंजाब में आ गया। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। 

गुरु गोबिंद सिंह जयंती हर साल दिसंबर या जनवरी माह में पड़ता है। हालांकि गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व कब होगा, यह सिखों के नानकशाही कैलेंडर के आधार पर तय होता है। इस दिन देश-दुनिया के सभी गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व मनाया जाता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग एक दूसरे का शुभकामनाएं और बधाइयां देते हैं, साथ ही गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए धर्म के मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं।

टॅग्स :गुरु गोबिंद सिंहपटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब