लाइव न्यूज़ :

प्रकाश करात ने किसानों एवं मजदूरों से निजीकरण के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान कियान

By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:45 IST

Open in App

सीकर (राजस्थान) , 31 अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने रविवार को किसानों एवं मजदूरों से केंद्र सरकार की निजीकरण नीतियों के खिलाफ संघर्ष में एकजुट हो जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश के किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर 11 महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं लेकिन मोदी सरकार अपने रूख पर अड़ी है।

करात ने यहां माकपा के 23 वें प्रदेश सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा, ‘‘ जब कोरोना वायरस महामारी चरम पर थी तब केंद्र कृषि कानून लाया। इस भाजपा सरकार ने कोयले, रेल, बीमा, बैंकों, एयरलाइन और रक्षा उपकरण विनिर्माण फैक्टरियों का भी निजीकरण कर दिया। किसानों, श्रमिकों एवं देश के अन्य मेहनतकश लोगों को केंद्र की नीतियों के विरूद्ध संघर्ष के लिए एकजुट हो जाना चाहिए। ’’

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य हन्नान मोल्ला ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

इस सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से 250 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग