लाइव न्यूज़ :

दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा प्रकाश झा की ‘मट्टू की साइकिल’ का प्रीमियर

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:20 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर प्रकाश झा अभिनीत "मट्टू की साइकिल" का अमेरिका में 17वीं वार्षिक दक्षिण एशियाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एसएआईएफएफ) के दौरान प्रीमियर होने जा रहा है।

न्यूयॉर्क में हर साल आयोजित किये जाने वाले इस महोत्सव के 2020 संस्करण का आयोजन अमेरिका में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण डिजिटल होने जा रहा है।

महोत्सव 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी मेजबानी एचबीओ कर रहा है।

एम गनी द्वारा निर्देशित "मट्टू की साइकिल" 17 और 18 दिसंबर को एसएआईएफएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।

फिल्म का विश्व प्रीमियर बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था, जहां अक्टूबर में 'ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा' सेक्शन में फिल्म को प्रदर्शित किया गया था।

इस फिल्म में एक गरीब परिवार की उम्मीद की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में झा एक दिहाड़ी मजदूर मट्टू के किरदार में हैं, जिसका परिवार उनके लिए एक साइकिल खरीदना चाहता है, ताकी उन्हें अपने काम पर हर दिन पैदल न जाना पड़े।

झा ने एक बयान में कहा, "मैं मट्टू की कहानी से काफी प्रभावित हूं। यह एक सरल कहानी है, जो हाशिये पर रहने वाले भारतीय समाज की जटिल परतों को खूबसूरती से उजागर करती है।"

इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाले गनी ने कहा कि वह अपनी फिल्म को महोत्सव में दिखाने का अवसर देने के लिए एसएआईएफएफ के निर्णायक मंडल के आभारी हैं।

उन्होंने कहा, "इस फिल्म की यात्रा ने मुझे एहसास दिलाया है कि मैं इस कहानी को इतनी सरलता के साथ बता सकता हूं क्योंकि मैंने अपने आसपास इन कहानियों को जीया है। मैं खुद को मजदूर वर्ग का हिस्सा मानता हूं और सिनेमा के माध्यम से मैं उनकी कहानियों... उनके सपनों, दुखों और संघर्षों की कहानियों को बताने का अवसर ले रहा हूं।... मुझे सचमुच उम्मीद है कि हर कोई इस कहानी को देखने का आनंद लेगा।’’

"मट्टू की साइकिल" का निर्माण सुधीरभाई मिश्रा ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल