लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने भ्रष्ट कांग्रेस के साथ जाकर लोगों को धोखा दिया: प्रकाश जावड़ेकर

By भाषा | Updated: November 23, 2019 14:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीएम फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने भी ट्वीट कर नई सरकार बनने पर दी बधाईप्रधानमंत्री मोदी ने भी महाराष्ट्र में BJP सरकार बनने पर सीएम व डिप्टी सीएम को दी बधाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार कमान संभालने के लिए देवेंद्र फड़णवीस को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार का पर्यायवाची’’ बन चुकी कांग्रेस के साथ जाकर शिवसेना ने राज्य के लोगों को धोखा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की विरोधी है, फिर भी शिवसेना ने उसके साथ हाथ मिलाने का फैसला किया।

फड़नवीस ने शनिवार की सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस घटनाक्रम से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है क्योंकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए पिछले कुछ दिन से चर्चा कर रही थीं। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने घोषणा भी कर दी थी कि मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तीनों दलों की पसंद हैं।

जावड़ेकर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देवेंद्र फड़णवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की बधाई और मुख्यमंत्री बनना लोगों के जनादेश का सम्मान करना है।’’ उन्होंने कहा कि (शिवसेना और कांग्रेस) द्वारा पकाई जा रही खिचड़ी लोगों के जनादेश के खिलाफ थी। जावड़ेकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘लोगों ने भाजपा गठबंधन को वोट दिया था।

शिवसेना ने लोगों और जनादेश को धोखा दिया तथा राम मंदिर और वीर सावरकर का विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया। शिवसेना भ्रष्टाचार की पर्यायवाची और आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस के साथ जाकर खुश थी।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘शिवेसना का तर्क कितना बेतुका है-यदि शिवसेना राकांपा के साथ जाए तो ठीक, और यदि राकांपा के विधायक भाजपा के साथ आएं तो गलत। आज जिसका सम्मान हुआ, वह जनादेश है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रप्रकाश जावड़ेकरदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos