लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संकट पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, 'खरीद-फरोख्त का आरोप हम पर लगा रहे हैं, किया धरा तो उन्हीं का है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2019 20:10 IST

इस्तीफा देने वाले 14 विधायकों में से 11 कांग्रेस के और तीन जद(एस) के हैं। अगर बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए जाते हैं तो सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत गंवा सकता है।अध्यक्ष को छोड़कर गठबंधन विधायकों की कुल संख्या 116 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37 और बसपा-1) है।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है: केआर रमेश कुमारकर्नाटक कांग्रेस के मंत्री डीके शिवकुमार और जेडीएस विधायक शिवालिंगे गौड़ा बुधवार को स्पेशल फ्लाइट से बेंगलुरु से मुंबई पहुंचे।

 कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावेड़कर ने राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला किया। प्रकाश जावेड़कर ने कहा, 'हताशा की वजह से राज्यसभा की कार्रवाई नहीं होने दी जा रही है लेकिन ये राज्य का सवाल है। हम पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया जा रहा है। सब उनका (कांग्रेस और जेडीएस) ही किया धरा है। सदन पर चर्चा होनी चाहिए।'

बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने आज (10 जुलाई) ने स्पीकर से भी मुलाकात की है। कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार और कांग्रेस के उनके साथी मिलिंद देवड़ा और नसीम खान को बुधवार को उस आलीशान होटल के बाहर हिरासत में ले लिया गया, जहां राजनीतिक नाटकबाजी और राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के भविष्य को लेकर गहराती अनिश्चितता के बीच बागी विधायक ठहरे हुए हैं। हालांकि बाद में इन लोगों को रिहा कर दिया गया है। 

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा है, मैंने कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, मैं रात भर ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उन्हें 17 तारीख तक का समय दिया है। मैं पूरी प्रक्रिया से गुजरूंगा और उसके बाद फैसला लूंगा। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने बागी विधायकों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की दलीलों पर गौर किया और उन्हें आश्वस्त किया कि वह देखेगा कि क्या उनकी याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए कल सूचीबद्ध किया जा सकता है। इस्तीफा देने वाले 14 विधायकों में से 11 कांग्रेस के और तीन जद(एस) के हैं। अगर बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए जाते हैं तो सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत गंवा सकता है। अध्यक्ष को छोड़कर गठबंधन विधायकों की कुल संख्या 116 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37 और बसपा-1) है। कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से शुरू होगा।

टॅग्स :कर्नाटकप्रकाश जावड़ेकरकर्नाटक सियासी संकटराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल