लाइव न्यूज़ :

प्रकाश आंबेडकर का हमला, सिर्फ चुनाव के समय अपनी जाति को याद करते हैं मोदी

By भाषा | Updated: April 20, 2019 06:00 IST

वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने जाति का जिक्र करने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की।

Open in App

वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने जाति का जिक्र करने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। आंबेडकर जालना से अपनी पार्टी के उम्मीदवार शरद वानखेड़े के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने दो दिन पहले महाराष्ट्र के अकलुज में एक रैली में राहुल गांधी के ‘मोदी नाम के सभी चोर क्यों हैं’ बयान को निशाना बनाते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा बोलकर पिछड़े समुदाय का अपमान कर रहे हैं। आंबेडकर ने कहा, ‘‘मोदी को सिर्फ चुनाव के समय अपनी जाति की याद आती है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह ध्यान रखना चाहिये कि उनके शासनकाल में पिछड़े समुदाय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण को भी निशाने पर लिया।

आंबेडकर ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो वह आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाला मामले में नयी जांच गठित करेंगे। इस मामले में चव्हाण भी जांच एजेंसियों के दायरे में आये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार कथित सिंचाई घोटाला मामले में राकांपा नेता अजित पवार को बचा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां