लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna Sex Abuse Charge: दुख साझा कर सकतीं हैं पीड़ित!, एसआईटी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जदएस एमपी प्रज्वल रेवन्ना पर कसेगा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2024 14:43 IST

Prajwal Revanna Sex Abuse Charge: महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने वाले वीडियो वे सोशल मीडिया या व्यक्तिगत मैसेंजर एप्लिकेशनों पर साझा न करें।

Open in App
ठळक मुद्देमैसेंजर सेवाओं पर इन वीडियो को साझा करने वालों का पता लगाना आसान है, और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ऐसे वीडियो साझा करने से पीड़ितों की प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान होगा। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वे जद (एस)-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

Prajwal Revanna Sex Abuse Charge: हासन से जनता दल (एस) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसके माध्यम से पीड़ित उससे संपर्क कर सकते हैं। एसआईटी प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी के सिंह ने एक बयान में कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर पीड़ित फोन कर सकते हैं। सिंह ने कहा कि पीड़ितों को एसआईटी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम उन्हें राहत देने के लिए व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क करेगी। एसआईटी ने लोगों को चेतावनी दी कि रेवन्ना द्वारा महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने वाले वीडियो वे सोशल मीडिया या व्यक्तिगत मैसेंजर एप्लिकेशनों पर साझा न करें।

सिंह ने कहा, "मैसेंजर सेवाओं पर इन वीडियो को साझा करने वालों का पता लगाना आसान है, और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो साझा करने से पीड़ितों की प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान होगा। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वे जद (एस)-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। जद (एस) पिछले साल सितंबर में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया था। बताया जाता है कि प्रज्वल ने मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को देश छोड़ दिया था। उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

प्रज्वल के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं। उनके पिता और विधायक एचडी रेवन्ना को एक महिला का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। महिला का प्रज्वल ने कथित तौर पर यौन शोषण किया था। 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह