लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की शत्रुघ्न को दो टूक, प्रधानमंत्री की प्रशंसा करना उनको टिकट की गारंटी नहीं देता है

By भाषा | Updated: February 21, 2019 01:53 IST

बिहार की भाजपा इकाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र की तारीफ करने के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का शुक्रिया अदा किया।

Open in App

बिहार की भाजपा इकाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र की तारीफ करने के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का शुक्रिया अदा किया। सिन्हा ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन को लेकर मोदी की तारीफ की थी। हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि उनका यह यू-टर्न अगले लोकसभा चुनाव में उनकी टिकट की गारंटी नहीं है। 

मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सिन्हा काफी समय से आलोचना करते आ रहे हैं लेकिन बरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पटना मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मोदी की तारीफ की थी। 

राज्य के भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने संवाददाताओं से यहां कहा कि सच कहने के लिए वह शत्रुघ्न सिन्हा के आभारी हैं। दुनियाभर में इस परियोजना की तारीफ होने के साथ-साथ सिन्हा का यह बयान आया। 

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 130 करोड़ भारतीय लोगों में विश्वास करती है। जो कोई भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भरोसा जताता है, उस व्यक्ति के साथ प्यार भरा बरताव होता है। लेकिन पार्टी में बने रहना और यू-टर्न लेना सिन्हा को टिकट की गारंटी नहीं देता है। 

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?