लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रामबन में खाई में गिरे व्यक्ति की जान बचाने वाले जवान की प्रशंसा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 13:54 IST

Open in App

जम्मू, 12 मई जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिरे गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की जान सीआरपीएफ के एक जवान ने बचा ली। जवान ने व्यक्ति को अपनी पीठ पर लादकर सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।

उसके इस साहसिक काम की सेना ने प्रशंसा की है। सेना के जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर जवान की तस्वीर भी साझा की।

कठुआ जिले के निवासी नरेश कुमार जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। उसी दौरान जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बनिहाल के पास सड़क पर संतुलन बिगड़ने से उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी।

केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रवक्ता शिवनंदन सिंह ने बताया कि एफ-187 बटालियन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

व्हाइट नाइट कोर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कठुआ के नरेश कुमार का वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर वगान के पास खाई में गिर गया था। सीआरपीएफ के कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने उन्हें अपनी पीठ पर लादकर बिछलेरी नदी से बाहर निकाला। समय पर जवान की मदद के कारण कुमार की जान बच गयी। व्यक्ति को उपचार मुहैया कराया गया।’’

हादसे के शिकार व्यक्ति की जान बचाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर सीआरपीएफ और सेना की तारीफ कर रहे हैं और हजारों लोगों ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे