लाइव न्यूज़ :

प्रहलाद पटेल ने ‘गलती सुधारने के लिए’ केजरीवाल को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनसे हुई ‘‘गलती सुधारने’’ के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले पटेल ने टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन के दौरान तिरंगे को ‘सजावटी’ वस्तु के तौर पर इस्तेमाल करने का केजरीवाल पर आरोप लगाया था।

पटेल ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनके पीछे दिख रहा राष्ट्रीय झंडा, ध्वज नियमों का उल्लंघन है।

मंत्री ने शनिवार को पाया कि जब केजरीवाल संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे तो उनके पिछले दिख रहा झंडा बदल गया है।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘व्यक्ति अगर भूलवश गलती करता है,तो गलती स्वीकारता है फिर उसे सुधारता है। अरविंद केजरीवाल जी ने अगर अपनी गलती मानकर माफी मांगी होती तो उनका बड़प्पन होता?! लेकिन उनकी चुप्पी ने शंका को जन्म दिया। आपने अपनी गलती भले स्वीकार न की हो पर सुधार किया! धन्यवाद आपका।’’

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है तथा इसके साथ ही केजरीवाल के संवाददाता सम्मेलन की पहले और अब की तस्वीर साझा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया