लाइव न्यूज़ :

प्रह्लाद मोदी जेल में बंद अपने समर्थक के परिवार से मिलने सुलतानपुर पहुंचे

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:31 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), चार फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने बृहस्पतिवार को सुलतानपुर जिला पहुंचकर जेल में बंद अपने समर्थक जितेंद्र तिवारी के परिवारजनों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए एक है, चाहे प्रधानमंत्री हों या आमजन। साथ ही आरोप लगाया कि जितेंद्र के साथ पुलिस ने गलत किया। उन्हें न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

प्रह्लाद मोदी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज माधवपुर गांव पहुंचे।

गौरतलब है कि गत एक फरवरी को ग्रामवासी जितेंद्र तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी की तरफ से कोतवाली नगर में शिकायत की गई थी कि अनधिकृत तौर पर जितेंद्र तिवारी वाहन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों से युक्त बैनर लगाकर प्रह्लाद मोदी के आगमन का प्रचार कर रहे हैं।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

उधर, समर्थक की गिरफ्तारी से आक्रोशित प्रह्लाद मोदी ने बुधवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर धरना दिया था। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद वह माने, लेकिन अपना प्रस्तावित सुलतानपुर दौरा स्थगित नहीं किया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को समर्थक के परिवारीजनों से उनके गांव जाकर मुलाकात की। इस दौरान, प्रधानमंत्री के भाई ने संवाददाताओं से कहा कि देश में कानून सभी के लिये एक है, चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर जितेंद्र तिवारी।

उन्होंने कहा कि कानून का सहारा लेकर जितेंद्र को छुड़वाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित