लाइव न्यूज़ :

प्रह्लाद मोदी ने लॉकडाउन से प्रभावित व्यापरियों से की मुलाकात, जीएसटी आंदोलन का किया आह्वान

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:01 IST

Open in App

ठाणे, 30 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने शुक्रवार को व्यापारियों से कहा कि वे तब तक जीएसटी का भुगतान न करें जब तक कि अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। प्रह्लाद मोदी ने व्यापारियों को महाराष्ट्र सरकार और केंद्र को अपना संदेश देने के लिए इस मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने की सलाह दी।

प्रह्लाद मोदी ने यहां व्यापारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन ऐसा होना चाहिए कि ‘‘उद्धव (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे) और नरेंद्र (मोदी) आपके दरवाजे पर आयें।’’

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि वह देश भर में 6.50 लाख उचित मूल्य दुकान मालिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) का भुगतान नहीं करने के लिए कहा, जब तक कि उनके द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों को अधिकारियों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी हों या कोई और, उन्हें आपकी बात सुननी होगी। आज मैं आपको यह बता रहा हूं, पहले महाराष्ट्र सरकार को लिखिये कि जब तक आप हमारी बात नहीं मानेंगे, हम जीएसटी का भुगतान नहीं करेंगे। हम 'लोकशाही' (लोकतंत्र) में हैं .. गुलामी में नहीं।’’

प्रह्लाद मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उन व्यापारियों से मुलाकात की, जो कोविड-19 महामारी और उसके परिणामस्वरूप लॉकडाउन से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए हैं।

उल्हासनगर और अंबरनाथ के विभिन्न व्यापारियों ने प्रह्लाद मोदी से कहा कि उनके खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए दर्ज मामले वापस लिए जाने चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र आर्थिक संकट से जूझ रहा था और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने संकट को और बढ़ाया।

व्यापारियों ने उनसे (प्रह्लाद मोदी से) मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित दो टाउनशिप में जींस धोने की इकाइयों को पुनर्जीवित करने में मदद करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू