लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर बाहर निकली प्रज्ञा ठाकुर ताजा वीडियो में कबड्डी खेलती दिखीं

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:02 IST

Open in App

भोपाल, 14 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कबड्डी खेलती दिखाई दे रही हैं। वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में चिकित्सा के आधार पर जमानत पर बाहर निकली प्रज्ञा लंबे समय से व्हीलचेयर तक सीमित थीं।

इससे पहले, चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान प्रज्ञा के गरबा नृत्य में भाग लेने का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, प्रज्ञा की बहन ने कहा कि उनकी (प्रज्ञा) रीढ़ की हड्डी की समस्या उसे कभी भी परेशान कर सकती है ।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रज्ञा बुधवार को यहां काली मंदिर परिसर में कबड्डी खेलती दिखाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो में वह चल रहे नवरात्रि उत्सव में गरबा नृत्य करती नजर आ रही हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने ट्विटर पर प्रज्ञा का वीडियो साझा किया और लिखा , ‘‘कौन झूठा, यह झूठ बोलता है कि हमारी सांसद जी बगैर सहारे के खड़ी नहीं हो सकती हैं, चल नहीं सकती हैं, व्हीलचेयर पर चलती हैं ? वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो गरबा भी करती हैं, बास्केटबॉल भी खेलती हैं, ढोल पर थिरक भी लेती हैं..... ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे....।’’

सांसद का बचाव करते हुए उनकी बड़ी बहन उपमा ठाकुर ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि वह रीढ़ की हड्डी के समस्या से पीड़ित हैं । उन्होंने कहा, ‘‘ आप नहीं जानते कि किस क्षण उसके लिए यह समस्या पैदा कर सकता है। उसकी एल 4 और एल 5 (रीढ़ की हड्डी) विस्थापित होने से उसे यह समस्या है क्योंकि एटीएस महाराष्ट्र (जांचकर्ताओं) ने उसे फर्श पर पटक दिया था।’’

उपमा ने कहा, ‘‘ जब भी उसे ये समस्या होती है तो उसका (उसके शरीर का) निचला हिस्सा बिना किसी संवेदना के रह जाता है.... यह तब भी हो सकता है, जब वह बैठती है या किसी वाहन से उतरती है।’’

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा , ‘‘ भोपाल की सांसद के अलग-अलग चेहरे हैं। कभी वो व्हीलचेयर पर नजर आती हैं तो कभी गरबा और कबड्डी भी खेलती हैं। उनके कई चेहरे हैं।’’

गुप्ता ने सवाल किया, ‘‘ मध्यप्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि उनका कौन सा चेहरा सही है- गरबा या कबड्डी खेलने वाला या व्हीलचेयर के सहारे चलने वाले का ?’’

मालूम हो कि 51 वर्षीय भाजपा सांसद मालेगांव विस्फोट मामले में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर बाहर हैं और उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति का हवाला देते हुए निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। वह लगभग नौ साल तक जेल में रही और 2017 में उन्हें जमानत मिल गयी है ।

प्रज्ञा के खिलाफ दर्ज मामला 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोटों से संबंधित है। इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित