शहीद हेमंत करकरे का अपमान कर घिरीं साध्वी प्रज्ञा ने बयान लिया वापस, राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2019 19:44 IST2019-04-19T19:44:03+5:302019-04-19T19:44:03+5:30

बीजेपी ने पत्र जारी कर साध्वी प्रज्ञा के बयान को निजी बताया है। पार्टी ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद का दर्जा दिया है।

Pragya Thakur on back foot over Remark late Hemant Karkare Lok sabha election 2019 | शहीद हेमंत करकरे का अपमान कर घिरीं साध्वी प्रज्ञा ने बयान लिया वापस, राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा

शहीद हेमंत करकरे का अपमान कर घिरीं साध्वी प्रज्ञा ने बयान लिया वापस, राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे पर दिए बयान को वापस ले लिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि वह अपने दिए बयानों को लेकर विपक्ष को मजबूत नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि उनका किसी शहीद का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी। उन्होंने बस उस दर्द को बयां किया जो जेल में उन्होंने सहा है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने दिए बयान के लिए माफी भी मांगी है। 



 

राहुल गांधी ने की कड़ी आलोचना 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे शहीद हैं, और उन्हें सम्मान जरूर मिलना चाहिए।


बीजेपी ने कहा साध्वी का निजी बयान 

पार्टी ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद का दर्जा दिया है। पत्र भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। जिसमें लिखा है...

'भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय श्री हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बीजेपी ने हमेशा उन्हें शहीद माना है। जहां तक साध्वी प्रज्ञा के इस संदर्भ में बयान का विषय है, वह उनका निजी बयान है, जो उन्होंने वर्षों तक शारीरिक और मानिसक प्रताड़ना के कारण दिया गया है।'' 


क्या दिया था साध्वी प्रज्ञा ने बयान 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा,  "मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगा... ठीक सवा महीने में सूतक लगता है, जिस दिन मैं गई थी, उस दिन उसके सूतक लग गया था, और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।"



 

बीजेपी ने लम्बे इंतजार के बाद भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ 2008 के मालेगांव विस्फोट मामलों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। 

Web Title: Pragya Thakur on back foot over Remark late Hemant Karkare Lok sabha election 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Madhya Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/madhya-pradesh.