BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हैदराबाद बलात्कार दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की, कहा, 'आहत हूं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 15:32 IST2019-11-30T15:29:52+5:302019-11-30T15:32:24+5:30

देशभर में लोगों द्वारा इस घटना पर सोशल मीडिया में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। ठाकुर ने ट्वीट किया, आहत हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। परिवार के दुख में मैं साथ हूं। बलात्कारी और हत्यारों को कठोर से कठोरतम दंड मिले।’’

pragya thakur give tribute to priyanka reddy hyderabad girl | BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हैदराबाद बलात्कार दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की, कहा, 'आहत हूं'

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हैदराबाद की घटना पर हैरानी जताई।

Highlightsहैदराबाद के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक पुलिया के नीचे 27 वर्षीय पशु चिकित्सक का जला हुए शव मिला था।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हैदराबाद की घटना पर हैरानी जताई

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि हैदराबाद के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक पुलिया के नीचे 27 वर्षीय पशु चिकित्सक का जला हुए शव मिला था। हत्या और बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

देशभर में लोगों द्वारा इस घटना पर सोशल मीडिया में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘इस घटनासे आहत हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। परिवार के दुख में मैं साथ हूं। बलात्कारी और हत्यारों को कठोर से कठोरतम दंड मिले।’’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हैदराबाद की घटना पर हैरानी जताई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हैदराबाद में हुई वीभत्स हत्या को जानकर पूरी तरह से स्तब्ध हूं। इस युवती ने क्या झेला है, इस बारे में सोचना मेरी कल्पना से भी परे है। यह घटना संवेदनहीनता और पशुता की पराकाष्ठा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।’’ 

Web Title: pragya thakur give tribute to priyanka reddy hyderabad girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे