लाइव न्यूज़ :

आगरा में सिगरेट न लाने पर प्रधान के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: August 8, 2021 22:16 IST

Open in App

आगरा (उप्र), आठ अगस्त दुकान से सिगरेट न लाने पर आगरा के थाना सदर के रोहता चौराहा के पास शनिवार शाम को एक प्रधान के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

थाना सदर निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दशरथ रोहता के प्रधानपति हैं। कौशल ने बताया कि उनका भतीजा (25) दिनेश मजदूरी करता था। वह शनिवार शाम मजदूरी करके लौटने के बाद अपने दोस्त सुभाष के साथ रोहता चौराहा गया था। दोनों रोहता चौराहे के पास देशी शराब के ठेके पर पहुंचे, जहां पहले से ही माकरौल गांव के युवक शराब पी रहे थे।

कौशल ने बताया कि आरोप है कि युवकों ने धमकाते हुए दिनेश से सिगरेट लेकर आने को कहा, लेकिन दिनेश ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। बाद में, दिनेश अपने दोस्त सुभाष के साथ वहां से चल दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद युवकों ने ठेके के पास ही गंगोत्री विहार कॉलोनी में दोनों को घेर लिया और दिनेश को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुभाष ने दिनेश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने ईंट से प्रहार करके उसे भी घायल कर दिया।

कौशल ने बताया कि दिनेश की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग गये और वहां खड़े अन्य लोगों को धमकी दी कि यदि किसी ने इस संबंध में गवाही दी, तो वे उसे छोड़ेंगे नहीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों जयपाल और जितेंद्र उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू