लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से बोले मोमोज का ठेला लगाने वाले मौर्या, स्वनिधि योजना के लिए भागदौड़ नहीं करना पड़ा, अधिकारी के हाथ-पैर नहीं पकड़ने पड़े

By भाषा | Updated: October 27, 2020 17:03 IST

पीएम मोदी ने जब मौर्या से पूछा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कितना भागदौड़ करना पड़ा और किन-किन अधिकारियों के हाथ पैर पकड़ने पड़े, तो उसने कहा कि उसे कहीं भी भागदौड़ नहीं करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी के दुर्गा कुंड वेंडिंग जोन में मोमोज एवं काफी का ठेला लगाने वाले अरविंद मौर्या से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संवाद किया।सर्वे के एक सप्ताह बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सोनारपुरा ब्रांच से फोन आया कि उसका लोन आया है। मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके सिक्योरिटी के लोग उन्हें सब कुछ ऐसे ही नहीं खाने देते।

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थी एवं वाराणसी के दुर्गा कुंड वेंडिंग जोन में मोमोज एवं काफी का ठेला लगाने वाले अरविंद मौर्या से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संवाद किया।

संवाद में मौर्या ने मोदी से कहा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कोई भागदौड़ नहीं करना पड़ा। मोदी ने जब मौर्या से पूछा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कितना भागदौड़ करना पड़ा और किन-किन अधिकारियों के हाथ पैर पकड़ने पड़े, तो उसने कहा कि उसे कहीं भी भागदौड़ नहीं करना पड़ा।

उसने कहा कि डूडा एवं नगर निगम ने सर्वे किया। सर्वे के एक सप्ताह बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सोनारपुरा ब्रांच से फोन आया कि उसका लोन आया है। उसने बताया कि इस फोन पर उसे बहुत आश्चर्य हुआ। उसे लगा कि कोई उसे बेवकूफ बना रहा। मोदी ने मौर्या से जब कहा कि हम बनारस आते हैं तो लोग हमें तो मोमोज नहीं खिलाते, तो उसने प्रधानमंत्री से वायदा किया कि इस बार बनारस आने पर वह उन्हें मोमोज खिलाएगा। इस पर मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके सिक्योरिटी के लोग उन्हें सब कुछ ऐसे ही नहीं खाने देते।

मौर्या ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे रामायण के सबरी की तरह उन्हें मोमोज अवश्य खिलाएगा। कोरोना काल में व्यापार बाधित होने और उस से आने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि कोरोना से बचने के लिए एवं लोगों को जागरूक करने के लिए वह क्या करता है तो मौर्या ने बताया कि मास्क लगाकर आने वालों को एक मोमोज फ्री देने की उसकी स्कीम है। इस पर प्रधानमंत्री ने उसका स्वागत किया। मोमोज की ऑनलाइन होम डिलीवरी के बाबत पूछे जाने पर मौर्या ने बताया कि पिंकी के माध्यम से वह ऑनलाइन डिलीवरी भी करता है।

सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के बाबत प्रधानमंत्री द्वारा पूछे जाने पर मौर्या ने बताया कि परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उसके पास 5 लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड बना है। अंत्योदय कार्ड बना है जिससे कोरोना काल में फ्री राशन मिला। श्रम योगी योजना में बीमा हुआ है। सरकार द्वारा भी बीमा कराया गया। मोदी ने मोमोज एवं काफी विक्रेता अरविंद मौर्या से वार्ता के दौरान कोरोना से पूरी सफलता के साथ जंग लड़ने के लिए बनारसवासियों को धन्यवाद एवं नमस्कार किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है