लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री किसान योजना: केंद्र सरकार ने बंगाल सरकार से नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 01:07 IST

Open in App

कोलकाता, छह जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना को लागू करने पर सहमति जताए जाने के कुछ दिनों बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को उनसे नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को योजना के तहत धन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

बनर्जी को लिखे पत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राज्य के 20 लाख से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे, केंद्र सरकार इसके सुचारू कार्यान्वयन के लिए नोडल अधिकारी के साथ समन्वय करेगी।

राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि तोमर ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस सिलसिले में बचत खाते खुलवाने का भी उल्लेख किया।

पीएम-किसान योजना के तहत, छोटे और सीमांत किसान परिवारों को तीन बराबर किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने केंद्र से उन सभी का विवरण साझा करने के लिए कहा है, जिन्होंने इस योजना के लिए केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू