लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने आईआईटी गुवाहाटी में नैनोटेक्नोलॉजी, ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आईआईटी, गुवाहाटी में सेंटर फॉर नैनोटेक्नोलॉजी सिस्टम (सीएनटी) और सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम का उद्घाटन किया।

सीएनटी का उद्देश्य नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उद्योगों के साथ अकादमिक साझेदारी को बढ़ावा देना और भविष्य की चुनौतियों का सामना करना है। इस केंद्र को तैयार करने के लिए कोष का बड़ा हिस्सा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्राप्त हुआ है, जिसमें उपकरण के अलावा निर्माण के लिए 37 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल है।

इस अवसर पर प्रधान ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रैकिंग प्रणाली में उत्कृष्ट स्थान पाने के लिए भारतीय प्रद्यौगिकी संस्थान, गुवाहाटी को शुभकामनाएं दी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास पर ध्यान देने के साथ अनुसंधान और शिक्षा के लिए यहां उपयुक्त वातावरण तैयार करने के लिए अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

वहीं, सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (भारतीय ज्ञान केंद्र प्रणाली) देश में ज्ञान के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और उसे सतत बनाए रखने पर केंद्रित हैं क्योंकि ये सभी चीजें देश के लिए अद्वितीय हैं। इसमें शीर्ष प्राथमिकता भारतीय शास्त्रीय संगीत, योग, संस्कृति, पारंपरिक दवाई, मंदिर वास्तुकला, चीनी-मिट्टी की परंपरा, विशेष कृषि पद्धतियां और पूर्वोत्तर क्षेत्र के औषधीय पौधे शामिल हैं। प्रधान ने संस्थान के दो छात्रावासों का भी उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट