लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने पटनायक से पड़ोसी राज्यों से सीमा विवाद को सुलझाने को कहा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 13:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 19 नवंबर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से आग्रह किया है कि वे ओडिशा के सामाजिक-आर्थिक हितों से समझौता किए बिना द्विपक्षीय वार्ता के जरिए आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत पड़ोसी राज्यों के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवादों के समाधान के लिए उचित कदम उठाएं।

पटनायक को लिखे पत्र में पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री ने उनसे सीमा विवादों के लिए ओडिशा और उसके पड़ोसी राज्यों के बीच मध्यस्थता के लिए केंद्र सरकार का समर्थन लेने और जरूरत पड़ने पर कानूनी उपायों पर विचार करने के अलावा इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का भी आग्रह किया।

प्रधान ने यह सुझाव कोरापुट जिले के पोटतांगी प्रखंड में ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर हाल ही में भड़के तनाव के मद्देनजर दिया है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह समझ में आता है कि आंध्र प्रदेश के अधिकारियों द्वारा सामबाई पंचायत के तहत सुनबेदा मौजा के कुछ हिस्सों पर दावा करने और इलाके के एक गांव में तालाब की खुदाई करने का एकतरफा सीमांकन ओडिशा को अस्वीकार्य लगा।

मामला हाल ही में आंध्र प्रदेश की ओर ग्रामीणों द्वारा पोतांगी-अर्कू मार्ग पर नाकाबंदी करने के बाद बढ़ गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा के जिलों में से 14 जिलों की सीमाएं आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड से मिलती हैं। विभिन्न कारणों से इन सभी पड़ोसी राज्यों के साथ ओडिशा के सीमा विवादों का लंबा इतिहास रहा है।

प्रधान ने कहा कि व्यापार और रोजगार के लिए सीमा पार वस्तुओं और लोगों की आवाजाही जैसी सामाजिक-आर्थिक वास्तविकताओं पर ध्यान देना भी जरूरी है, जिसका इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दिन-प्रतिदिन के जीवन पर भारी प्रभाव पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह