प्रदीप कुमार रावत होंगे चीन में भारत के नए राजदूत
By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:59 IST2021-12-20T20:59:47+5:302021-12-20T20:59:47+5:30

प्रदीप कुमार रावत होंगे चीन में भारत के नए राजदूत
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर वरिष्ठ राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को सोमवार को चीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की।
चीन मामलों के विशेषज्ञ समझे जाने वाले भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी रावत विक्रम मिश्री की जगह लेंगे।
मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘ फिलहाल नीदरलैंड में भारत के राजदूत रावत को चीन गणतंत्र में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके शीघ्र ही नयी जिम्मेदारी संभाल लेने की संभावना है।’’
उनकी नियुक्ति पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर चल रह टकराव के बीच हुई है। वह धाराप्रवाह चीनी भाषा बोलते हैं। उन्होंने 2014 से 2017 तक दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय के पूर्व एशिया संभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।