लाइव न्यूज़ :

अपने को मायावती का भांजा बताने वाले प्रबुद्ध कुमार ने अपनी पार्टी का रालोद में विलय किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:31 IST

Open in App

लखनऊ, आठ दिसंबर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के ‘भांजे’ प्रबुद्ध कुमार ने अपने राजनीतिक दल का विलय सपा-रालोद गठबंधन में करने का फैसला किया हैं ।

भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी का नेतृत्व करने वाले प्रबुद्ध कुमार ने दावा किया है कि उनकी मां (सरस्वती देवी) मायावती की बड़ी बहन हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने मंगलवार को मेरठ में सपा रालोद की रैली में रालोद में विलय कर लिया हैं ।

प्रबुद्ध ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनकी पार्टी 2016 में पंजीकृत हुई थी और 2017 के उप्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने राज्य की लगभग 40 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें से ज्यादातर पश्चिमी उप्र से थी ।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए काम करने करने का फैसला किया है । 39 वर्षीय कुमार ने कहा कि ''चूंकि हम पश्चिमी उप्र में रहते हैं, हमें लगता है कि यहां रालोद है, जो भाजपा को रोक सकती है। यहां रालोद मजबूत है। मैंने जयंत चौधरी (रालोद प्रमुख) से मुलाकात की है ,वह एक युवा नेता हैं, जो सभी की सुनते है और सभी को सम्मान देते हैं ।"

उन्होंने कहा कि रालोद का पक्ष लेने का एक और कारण यह है कि बाबासाहेब अम्बेडकर और पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के विचार काफी समान हैं।

यह पूछे जाने पर कि वह बसपा में शामिल क्यों नहीं हुए, प्रबुद्ध ने कहा, "शायद मुझमें कुछ कमियां रही होंगी, जिसके कारण मायावती जी ने कहा था कि परिवार से कोई भी राजनीति में शामिल नहीं होगा या पार्टी में जिम्मेदारी का पद नहीं लेगा।"

उन्होंने यह भी कहा, "बेशक, बाबासाहेब अम्बेडकर और कांशीराम द्वारा शुरू की गई यात्रा को बहनजी (मायावती) ने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने दलितों को सम्मान देने का काम किया है।

आगामी चुनावों में बसपा के प्रदर्शन पर, उन्होंने कहा, "हमारी शुभकामनाएं बसपा के साथ हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं, और कामना करते हैं कि बहन जी :मायावती: प्रधान मंत्री बनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता